नहीं रहे अभिनेता मुकुल देव, छोटे भाई ने की पुष्टि, शोक में बॉलीवुड
अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही पुरे बॉलीवुड में शोक की लहार है। इस खबर की जानकारी उनके छोटे भाई ने दी और इसकी पुष्टि की है।

अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही पुरे बॉलीवुड में शोक की लहार है। इस खबर की जानकारी उनके छोटे भाई ने दी और इसकी पुष्टि की है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने इस पोस्ट में अपने भाई के अंतिम संस्कार के बारे में भी जानकारी दी। राहुल देव के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके भाई की फोट नजर आई और लिखा, ''हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और भतीजे सिद्धांत देव उन्हें याद कर रहे हैं। कृपया शाम 5 बजे अंतिम संस्कार में शामिल हों।''
कई फिल्मों में आए नजर-
मुकुल देव का अंतिम संस्कार दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित दयानंद मुक्तिधाम श्मशान घाट में किया जाएगा। मुकुल देव ने 'दस्तक', 'किला', 'वजूद', 'कोहराम', 'इत्तेफाक', 'मुझे मेरी बीवी से बचाओ', 'यमला पगला दीवाना', 'सन ऑफ सरदार', 'आर राजकुमार' और 'जय हो' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई थी। हिंदी के अलावा उन्होंने पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था।
बॉलीवुड में शोक की लहर-
उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी इस दुखद समाचार पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मुकुल देव की एक तस्वीर साझा करते हुए उनके परिवार के लिए सांत्वना प्रकट की और ईश्वर से उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मनोज बाजपेयी ने व्यक्त किया गहरा दुख -
मनोज बाजपेयी ने कैप्शन में लिखा, "जो कुछ भी मैं महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। मुकुल मेरे दिल के बेहद करीब थे जैसे मेरे अपने भाई। वह एक ऐसे कलाकार थे, जिनके अंदर अपार प्यार और जुनून था। बहुत कम उम्र में उनका यूं चले जाना दिल तोड़ने वाला है। मैं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं कि वे इस गहरे शोक को सह पाएँ। मुकुल, तुम्हारी बहुत याद आएगी मेरे भाई। जब तक फिर से मुलाकात न हो, ओम शांति।"