कन्नड़ भाषा टिप्पणी पर अभिनेता कमल हासन ने माफी मांगने से किया इंकार 

अभिनेता कमल हासन की कन्नड़ भाषा पर की गई टिप्पणी को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे कमल हासन की दिक्कतें बढ़ रही हैं।

Jun 4, 2025 - 16:57
 14
कन्नड़ भाषा टिप्पणी पर अभिनेता कमल हासन ने माफी मांगने से किया इंकार 
Actor Kamal Haasan refuses to apologize for Kannada language comment
 
अभिनेता कमल हासन की कन्नड़ भाषा पर की गई टिप्पणी को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे कमल हासन की दिक्कतें बढ़ रही हैं। हालांकि अभिनेता ने देश के लोकतंत्र पर विश्वास जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर माफी मांगने से भी साफ मना कर दिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके पास तमिल व्यक्ति के तौर पर कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन वह अभी इस पर बात नहीं करना चाहते हैं। 
 
 
दरअसल, उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' गुरुवार को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर कमल हासन काफी उत्साहित हैं। इसी उत्साह में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया कि कन्नड़ भाषा असल में तमिल से निकली है, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया।
 
कमन हासन के एक बयान से पूरे कर्नाटक में आग भड़की हुई है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें चेतावनी दे डाली है कि राज्य में उनकी फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी। विरोध बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जताते हुए अभिनेता कमल हासन को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि कमल हासन इतिहासकार या भाषाविद नहीं हैं, जो इस तरह का बयान दे सकें। 
 
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमल हासन ने इस विषय पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर कहा कि वे लोकतंत्र और कानून में भरोसा रखते हैं। उन्होंने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के प्रति अपने सच्चे प्रेम की बात दोहराई और कहा कि केवल एजेंडा चलाने वाले लोग ही उनके इरादों पर शक कर सकते हैं।
 
कमल हासन ने यह भी कहा कि उनका बयान संदर्भ से काटकर पेश किया गया और इसका गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि वह गलत नहीं हैं, तो किसी भी दबाव में आकर माफी नहीं मांगेंगे। अंत में, उन्होंने तमिलनाडु से मिले समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।