तनाव से मुक्ति के साथ कई बीमारियों से राहत देता है योग
कोरोना काल में लोगों ने जिस तरह की जिंदगी जी है। उसमें योग ही है जिससे लोग अपने आप को सुरक्षित कर पाए हैं। योग के विभिन्न आसनों के जरिए लोगों ने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा और योग ज्यादातर लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया।
 
                                    योग के प्रति लोगों में बढ़ी जागरुकता
कोरोना काल में लोगों ने जिस तरह की जिंदगी जी है। उसमें योग ही है जिससे लोग अपने आप को सुरक्षित कर पाए हैं। योग के विभिन्न आसनों के जरिए लोगों ने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा और योग ज्यादातर लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया। योग ही है जिससे मन को स्थिर रखा जा सकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। यही कारण है कि लोग अपने जीवन में योग को अपना रहे हैं और अपनी सेहत के लिए समय निकाल रहे हैं। 21 जून को विश्व योग दिवस है जिसके लिए तैयारियां होने लगी हैं। विभिन्न जगहों पर योग शिविर लगाए जा रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
 
महिलाओं के साथ बच्चों में भी योग के प्रति दिख रहा उत्साह
 
कहते हैं कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखतीं। पूरे परिवार का ख्याल रखने वाली महिलाएं अपनी ही सेहत के साथ लापरवाही करती हैं। वर्तमान समय में महिलाएं भी इस बात को बखूबी समझ गई हैं कि स्वयं स्वस्थ्य रहेंगे तभी परिवार की सेहत का ध्यान रखा जा सकता है। यही वजह है कि महिलाएं अपनी सेहत के प्रति जागरुक हैं और वे इसके लिए अपने बच्चों को भी प्रेरित कर रही हैं। अपने दिन की शुरूआत योग से करते हुए महिलाएं अपनी सेहत को बेहतर बना रही हैं।
योग में भी दिख रहा ग्लैमर
 
योग करते हुए खुद को स्वस्थ्य रखना सबसे आसान तरीका है। जिम से ज्यादा फायदे लोगों को योग में नजर आते हैं। वक्त के साथ योग में ग्लैमर भी देखने को मिल रहा है। महिलाएं विभिन्न आसनों को एक साथ करते हुए इसके वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। जिसे देखकर अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिल रही है। साथ ही वे इस ग्लैमर से आकर्षित होकर खुद भी योग से जुड़ रही हैं। रोजाना 20 मिनट योग को देते हुए सरल तरीके से स्वयं को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। इससे मन तो शांत होता ही है साथ ही कई अन्य शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं।
योग के ये हैं फायदे
-योग से शक्ति, संतुलन और लचीलापन बढ़ता है। 
- योग पीठ दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। 
- योग गठिया के लक्षणों को कम कर सकता है। 
- योग से हृदय स्वास्थ्य को लाभ होता है। 
- योग आपको आराम देता है, जिससे आपको बेहतर नींद आती है। 
- योग से अधिक ऊर्जा और बेहतर मनोदशा प्राप्त हो सकती है। 
-योग आपको तनाव प्रबंधन में मदद करता है।                        
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            