कांग्रेस को फिर झटका...पूर्व सांसद और 2 पूर्व विधायकों ने ली भाजपा की सदस्यता
पूर्व सांसद डॉ. राम लखन सिंह कुशवाह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके अलावा जबलपुर जिले की पाटन से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, टीकमगढ़ जिले की खरगापुर से भारतीय जनशक्ति पार्टी के विधायक रहे अजय यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
 
                                    भोपाल।
पूर्व सांसद डॉ. राम लखन सिंह कुशवाह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके अलावा जबलपुर जिले की पाटन से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, टीकमगढ़ जिले की खरगापुर से भारतीय जनशक्ति पार्टी के विधायक रहे अजय यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नीलेश ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
पाटन के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने भी भोपाल में बीजेपी की सदस्यता लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। गौरतलब है कि इस बात की जानकारी खुद पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने बीते दिनों ट्वीट कर दी थी। महाकौशल क्षेत्र में भाजपा कांग्रेस को ये झटका देने जा रही है और पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            