छत्तीसगढ़ में जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक पुलिस कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
                                    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक पुलिस कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सामरी थाना के पुंदाग पुलिस कैंप की है, जहा बलरामपुर के भूताही पुलिस कैंप में सीएएफ के आरक्षक ने अपने साथियों पर राइफल से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। एसपी ने बताया कि आरक्षकों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था। गोली चलाने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मं जुटी है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            