दादा दिग्विजय के लिए वोट मांगने निकले नाती सहस्त्रजय
राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए उनके नाती सहस्त्रजय सिंह भी समर्थन मांगने निकले। सहस्त्रजय सिंह अपने पिता जयवर्धन सिंह के साथ राघोगढ़ विधानसभा के कई गांवों में घूमते नजर आए।
 
                                    पिता जयवर्धन सिंह के साथ साफा पहन घूम रहे गांव-गांव
राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए उनके नाती सहस्त्रजय सिंह भी समर्थन मांगने निकले। सहस्त्रजय सिंह अपने पिता जयवर्धन सिंह के साथ राघोगढ़ विधानसभा के कई गांवों में घूमते नजर आए। उन्होंने नागरिकों से अपने दादाजी के लिए समर्थन मांगा। दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जा रही वादा निभाओ यात्रा के समर्थन में राघोगढ़ और चांचौड़ा विधानसभा में भी यात्रा निकाली जा रही है। जयवर्धन सिंह अपने पुत्र के साथ इसमे शामिल हुए।
जयवर्द्धन ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी लालच और झांसे देकर मतदाताओं को ठग रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना लागू की लेकिन चुनाव होने के बाद इस योजना के तहत किए गए वादे पूरे नहीं हुए। बात तो 3 हज़ार प्रति माह देने की थी। लेकिन भाजपा ने 1250 रुपए भी बंद कर दिए हैं। खास बात यह है कि जब से लाडली बहना योजना अस्तित्व में आई थी तब से ही पीएम आवास योजना बंद हो गई। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी लॉलीपॉप देकर जनता के वोट लेती है और बाद में उन्हें ठेंगा दिखा देती है।                        
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            