आशीष निर्णायक बढ़त की ओर
जबलपुर लोकसभा सीट के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने गए। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जा रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी आशीष दुबे, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव से आगे चल रहे हैं।
 
                                    भाजपा में जश्न, कांग्रेसी अब भी उम्मीद लगाए बैठे,बड़े अंतर से होगा फैसला
जबलपुर लोकसभा सीट के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने गए। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जा रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी आशीष दुबे, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव से आगे चल रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में जिले की 8 विधानसभा में पड़े 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती जारी है। 18 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी। दोपहर 2 बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। 19 मई को हुई वोटिंग में 61% मतदान हुआ था। भाजपा प्रत्याशी ने डेढ़ लाख से अधिक की लीड बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव अभी भी मतगणना स्थल पर डटे हुए हैं। उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। दिनेश यादव को अभी भी बदलाव की उम्मीद है। बीजेपी प्रत्याशी आशीष दुबे ने बड़ी बढ़त बना ली है।
दो बजे तक कि स्थिति 
469716 -आशीष दुबे  , 193924 - दिनेश  यादव  
दोनों के बीच में अंतर 275792
-भाजपा में छाया उत्साह
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए सुबह से ही दोनों दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में जेएनकेविवि परिसर स्थित मतगणना स्थल पहुचना शुरू हो गए थे। विधानसभावार मतगणना को पर पल-पल नजर रखी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव से लगातार बढ़़त बनाए हुए हैं। एक ओर जहां भाजपाई जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस कार्यालय में ताला लगा हुआ है। उनके पदाधिकारी भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
 
-12:30 तक
जानकारी के अनुसार आशीष दुबे दोपहर 12.30 बजे तक हुई वोटों की गिनती में 298368 वोट प्राप्त कर चुके हैं, वहीं दिनेश यादव को 132796 वोट मिले हैं। इस प्रकार आशीष अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 165572 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं विधानसभावार की बात करें तो आशीष सभी क्षेत्रों में आगे बढ़त बनाए हुए हैं। आशीष दुबे को पहले राउंड में 55487 वोट तथा दिनेश यादव को 15325 वोट मिले थे।
54 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
 
मतगणना की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कुल 54 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। ये कैमरे स्ट्रॉन्ग रूम पर नजर रखने के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों से अलग हैं। मतगणना स्थल पर केवल पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गयी। विधानसभावार नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को सुबह 7 बजे मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। वहीं गणना कर्मियों को सुबह 6 बजे के पहले मतगणना केंद्र पर बुलाया गया।
वोटिंग का आंकड़ा
जबलपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां 61 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाला । जिले में हुए मतदान में पुरुष मतदाताओं में से 63.32 प्रतिशत, महिला मतदाताओं में से 58.61 प्रतिशत और थर्ड जेंडर मतदाताओं में से 26.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
 
मतगणना स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है। दो दिन पहले से ही सुरक्षा बलों को डिप्लॉय किया गया था। मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं धूम्रपान का उपयोग वर्जित है। मतगणना स्थल पर मोबाईल का उपयोग करने वाले एवं धूम्रपान करने वालों को बाहर कर दिया गया। उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों एवं शासकीय गणना कार्य के लिए नियुक्त शासकीय कर्मचारियों को गणना स्थल पर मोबाइल, केलकुलेटर, किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, खाने-पीने की सामग्री आदि नहीं लेकर जाने दिया गया।मतगणना अभिकर्ताओं को केवल एक पेन एवं दो कागज ही ले जाने की अनुमति दी गई। मतगणना प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना स्थल पहुंचने पर ही यह बताया गया कि उन्हें किस टेबल पर मतों की गणना करनी है। आयोग के निर्देश के मुताबिक मतगणना के दिन मतगणना अधिकारी मतगणना केंद्र पर सुबह छह बजे पहुंचना पहुंच गए थे। गोपनीयता की दृष्टि से इन अधिकारियों को मतगणना टेबिल नंबर की जानकारी पहले से नहीं दी गयी थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            