ऐसी खौफनाक साजिश जिसने हर किसी को सोचने पर कर दिया मजबूर- प्रेमी संग कर डाला इतना बड़ा काम

सोनम की गिरफ़्तारी के बाद कई पहलुओं का खुलासा हुआ। सामने आया की राजा रघुवंशी की हत्या मामले में वे भी शामिल है। सोनम समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jun 9, 2025 - 15:30
 9
ऐसी खौफनाक साजिश जिसने हर किसी को सोचने पर कर दिया मजबूर- प्रेमी संग कर डाला इतना बड़ा काम
Such a horrifying conspiracy that forced everyone to think- she did such a big thing with her lover
  • हनीमून के दौरान रची पति को मारने की साजिश,
  • पत्नी ही बन बैठी पूरे घटनाकर्म की मास्टरमाइंड 

पिछले कुछ समय से भोपाल का एक मामला सभी के नजरों में है। यह मामले एक नवविवाहित जोड़ें का था जिसकी कुछ वक़्त पहले ही शादी हुई थी और उसके बाद वे अपने हनीमून के लिए चले गए थे। यहाँ तक तो सब ठीक था लेकिन मामले ने उस वक़्त तुल्क पकड़ा जब दोनों के बारे में जानकारी मिलनी बंद हो गई। एक वक़्त ऐसा  आया जब दोनों में से एक की लाश मिली। लाश पति राजा की थी। राजा की लाश मिलने से सब जगह हलचल मच गई थी। सबका यही कहना था की आखिर हुआ क्या, राजा की पत्नी सोनम कहा है, वो भी उसके साथ ही थी, तो फिर वो गई कहा। 

देखते ही देखते कुछ वक़्त बीत गया और पुलिस सोनम की तलाश में जुटी थी। किसी को यह उम्मीद भी नहीं थी आने वाले समय में एक खलबली आने वाली है। अचना से खबर आती है कि सोनम का पता चल गया है, उसे उत्तरप्रदेश के एक ढाबे में देखा गया है। सोनम के भाई ने पुलिस को बताया की वो यूपी में है। पुलिस तुरंत वह पहुंची और सोनम को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मौके पर पुलिस ने सोनम से कई सवाल पूछे पर सोनम ने एक का जबाब न दिया।  

गिरफ्तार हुए चारों आरोपी-

सोनम की गिरफ़्तारी के बाद कई पहलुओं का खुलासा हुआ। सामने आया की राजा रघुवंशी की हत्या मामले में वे भी शामिल है। सोनम समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों को इंदौर, एक को इंदौर के पास तो चौथे को सागर से गिरफ्तार किया गया। गिरतार हुए चारों आरोपियों की तस्वीर सामने आई गई। गिरफ्तार आरोपियों में सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह भी है। जानकारी के मुताबिक यही वजह है जिसके कारण राजा रघुवंशी की हत्या हुई है।

सोनम रघुवंशी ही मास्टरमाइंड

देश को हिला देने वाले इस मामले में अपने पति राजा रघुवंशी के हत्या के पीछे पत्नी सोनम रघुवंशी का ही हाथ है और वो ही इस पुरे मामले की मास्टर माइंड भी है। 

इंदौर और मेघालय पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें आकाश राजपूत, राज कुशवाह और विशाल सिंह चौहान को इंदौर से पकड़ा गया। पुलिस तीनो से पूछताछ कर रही है। मेघालय पुलिस कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें शिलांग लेकर जाएगी। पूरे मामले की जांच मेघायल की पुलिस ही कर रही है।

इसमें प्रमुख आरोपी आनंद कुर्मी उम्र 20 साल को सागर जिले के बीना तहसील के बसाहरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह पड़ोसी गांव मिर्जापुर भानगढ़ का रहने वाला है।

हनीमून के दौरान दिया घटना को अंजाम-

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा व उसके साथियों ने मिलकर मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या की थी। उसमें मुख्य रूप से सागर जिले की बीना-भानगढ़ तहसील के मिर्जापुर गांव का रहने वाला आनंद कुर्मी पिता दौलतराम कुर्मी उम्र 20 साल भी शामिल था। आनंद करीब दो साल से इंदौर में लेबर का काम करता है।

आनंद वही पर राज कुशवाहा और उसके साथियों के संपर्क में आया था। आनंद कुर्मी की राजा हत्याकांड में संलिप्तता के खुलासे के बाद मेघायल और इंदौर पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार सुबह बीना के बसाहरी गांव पहुंची थी। यहां आनंद के चाचा के घर से उसे गिरफ्तार किया गया है।

एक दिन पहले ही चाचा के घर पहुंचा था आनंद-

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी आनंद कुर्मी इंदौर से बीते रोज ही अपने चाचा भगवानदास कुर्मी के घर बसाहरी गांव पहुंचा था। जैसे ही इसके बारे में मेघालय पुलिस को सूचना मिली मेघालय पुलिस और बीना एसडीओपी के नेतृत्व आगासौद, खिमलासा व बीना थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक्शन लेते हुए आनंद को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी है।