भीषण गर्मी ने किया परेशान, मानसून से लगी आस
सूर्य की तपन कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार तापमान बढ़ रहा है जिससे लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान हो चुके हैं। हर किसी को मानसून का इंतजार है।

सूर्य की तपन कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार तापमान बढ़ रहा है जिससे लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान हो चुके हैं। हर किसी को मानसून का इंतजार है। मानसून आने से ही गर्मी कम हो पाएगी। मध्यप्रदेश में आम तौर पर 15 जून तक मानसून आ जाता है, लेकिन इस बार जल्दी मानसून आना था। मानसून आया लेकिन महाराष्ट्र में ही रह गया। भोपाल में पारा 43 डिग्री है, तो वहीं जबलपुर में भी पारा 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जल्द पहुंचेगा मध्य प्रदेश
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की स्थिति में अब सुधार देखने को मिल रहा है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह के भीतर मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। हालांकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक लू का असर बना रहेगा। आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश और तेज हवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
15 जून तक आ जाता है मानसून
मध्यप्रदेश में आमतौर पर 15 जून तक मानसून की दस्तक हो जाती है। इस बार जिस तरह से महाराष्ट्र में प्री मानसून 10 दिन पहले ही आ गया था। उससे यह अनुमान लगाया जा रहा था, कि मध्यप्रदेश में भी जल्द ही मानसून आ जाएगा। महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद ही मध्यप्रदेश में आ पाएगा। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि । लेकिन मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में मध्य प्रदेश में मानसून आ सकता है।
तेज हवा के साथ बारिश हुई
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, तो कहीं तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे भीषण गर्मी पड़ रही है। इनमें पन्ना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, विदिशा, रायसेन, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, देवास, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और धार शामिल हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।