बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र पर सियासत शुरू
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र पर सियासत शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा कि राजद के घोषणा पत्र पर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर हमला भी बोला।
 
                                    बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र पर सियासत शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा कि राजद के घोषणा पत्र पर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर हमला भी बोला। चिराग पासवान ने कहा कि एक करोड़ लोगों को नौकरी अगर दे सकते हैं तो लंबे समय तक इन्हीं के परिवार के लोग बिहार की सत्ता में रहे। और, उस वक्त कैसे नौकरियां बांटी गई?, यह सबको पता है। चुनावी समय में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। जब सत्ता में आते हैं तब सच्चाई का पता चलता है। हकीकत तो यह है कि इनलोगों को जब भी सत्ता मिलती है तो यह लोग बहाना बनाना शुरू कर देते हैं और कहने लगते हैं कि यह गठबंधन का वादा नहीं हमारा वादा था और जब हमारी सरकार आएगी तब इसे पूरा किया जाएगा।
चिराग पासवान ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं जब आपको आपको मौका मिलाहै। आपको परिवार के दो-दो लोग लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उस समय अगर विकास होता तो आज बिहार पिछड़ा राज्य नहीं कहलाता। यह सबको समझ आ रहा है कि खाने के दांत कौन से हैं और दिखाने के दांत कौन से हैं।
चिराग पासवान ने दावा किया कि बिहार की जनता यह मन बना चुकी है कि इस हाल भी तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। सही मायनों में डलब इंजन की सरकार ही राज्य का विकास करना चाहती है। हर बिहारी ऐसा चाहता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            