रिया सिंह की मौत का रहस्य, 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में गई रिया की जान! परिवार ने लगाए संगीन आरोप

पति पत्नी के बीच जब तीसरे की एंट्री होती है तो घर में कलह होना आम बात है लेकिन समय के साथ रिश्तों में सुधार नहीं किया गया तो यह जानलेवा तो साबित होता ही है साथ ही हंसता खेलता परिवार भी तबाह हो सकता है।

May 28, 2025 - 17:27
 72
रिया सिंह की मौत का रहस्य, 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में गई रिया की जान! परिवार ने लगाए संगीन आरोप
Mystery of Riya Singh's death, Riya lost her life due to 'husband-patni aur woh' affair! Family made serious allegations

पति पत्नी के बीच जब तीसरे की एंट्री होती है तो घर में कलह होना आम बात है लेकिन समय के साथ रिश्तों में सुधार नहीं किया गया तो यह जानलेवा तो साबित होता ही है साथ ही हंसता खेलता परिवार भी तबाह हो सकता है। ऐसी ही एक घटना जबलपुर में हुई। जबलपुर के कटंगी थाना इलाके की रहने वाली रिया सिंह राजपूत की 7 साल पहले शादी हुई थी शादी के बाद के बाद से ही उसे पति पर शक था और इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होते थे। बीती रात अचानक रिया सिंह को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। रिया के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने बहु को जहर देकर मारा है कि जबकि ससुराल पक्ष इस तरह के आरोपों को खारिज कर रहा है, उनका कहना है की मृतका ने खुद ही जहर का सेवन कर लिया था। मृतका के परिजनों और ससुराल पक्ष के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।