जानिए किस दिन से शुरू हो रहे नौतपा, सूर्य ग्रह करता रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 

नौतपा हर साल ज्येष्ठ माह में शुरू होता है, जब सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह समय नौ दिनों का माना जाता है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है।

May 21, 2025 - 14:18
 11
जानिए किस दिन से शुरू हो रहे नौतपा, सूर्य ग्रह करता रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 
Know from which day Nautapa starts, Sun enters Rohini constellation
नौतपा हर साल ज्येष्ठ माह में शुरू होता है, जब सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह समय नौ दिनों का माना जाता है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है। नौतपा की शुरुआत 2025 में 25 मई से होगी, जब सूर्य सुबह 3:26 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र 8 जून तक रहेगा, और इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान बढ़ जाता है।
 

धार्मिक कार्यों के लिए नौतपा शुभ-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौतपा के नौ दिन विशेष रूप से धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं। इस दौरान, अत्यधिक गर्मी के कारण जल, शरबत, ठंडी तासीर वाली वस्तुओं का दान करना शुभ होता है। इसके अलावा, पंखा, मटका, छाता आदि का दान भी लाभकारी माना जाता है। इस समय सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए यह दान किया जाता है। कहा जाता है कि अगर नौतपा में बारिश नहीं होती है, तो इसके बाद अधिक बारिश होती है, जबकि अगर बारिश हो जाए तो भविष्य में बारिश की कमी हो सकती है।
 

नौतपा के दौरान क्या-क्या करें-

इस समय तामसिक भोजन से बचना चाहिए, जैसे कि लहसुन, प्याज, और मदिरा। इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान सूर्य देव की पूजा करना और तरल पदार्थों का दान करना बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही, जरूरतमंदों की मदद करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। नौतपा के समय विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने आहार और धार्मिक क्रियाओं में संयम रखें, ताकि इसका पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।