दिल्ली विधानसभा चुनाव:आप ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पीएसी की बैठक बुलाई और 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
 
                                    आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पीएसी की बैठक बुलाई और 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में आप के दिग्गज नेताओं ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।
11 उम्मीदवारों की पहली सूची-
छतरपुर                    ब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ी                    अनिल झा
विश्वास नगर             दीपक सिंघला
रोहतास नगर           सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर              बीबी त्यागी
बदरपुर                  राम सिंह नेता
सीलमपुर               जुबैर चौधरी
सीमापुरी               वीर सिंह धींगान
घोंडा                    गौरव शर्मा
करावल नगर         मनोज त्यागी
मटियाला             सोमेश शौकीन
फरवरी 2025 में होगा चुनाव-
जानकारी के मुताबिक, अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं किया गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            