भोपाल का 90 डिग्री वाले ओवर ब्रिज में अब होगा सुधार, सोशल मीडिया पर मिली भारी आलोचना
सोशल मीडिया में इस नव निर्मित ओवर ब्रिज को लेकर हाय तौबा होने के बाद अब प्रशासन ने इसे बदलने का निर्णय स्वीकार कर लिया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बना रेल ओवरब्रिज को लेकर इसे तैयार करने वाले इंजीनियर्स की डिग्री पर सवाल उठ रहे थे। सोशल मीडिया में इस नव निर्मित ओवर ब्रिज को लेकर हाय तौबा होने के बाद अब प्रशासन ने इसे बदलने का निर्णय स्वीकार कर लिया है। जी हां भोपाल में बने 90 डिग्री के इस पुल से गाड़ियों के साथ हादसा होना तय था। इसकी बनावट इतनी शार्प थी कि गाड़ी मोड़ पर सीधे जाकर नहीं निकाली जा सकती थी। इस ब्रिज का अभी तक उद्घाटन भी नहीं हुआ था कि इसे भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने इसे फिर से डिजाइन कराने का निर्णय लिया है।
विभाग के लोगों ने इसके रिडिजाइन किए जाने की बात की पुष्टि की और इसका कार्य शुरू होने की भी बात की। पुल में अब अधिक चौड़ाई मिलाकर टर्न को गोल करने की कोशिश की जाएगी।
18 करोड़ की लागत से बने पुल को मिली आलोचना
पुल को बनाने में 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन इस बेतुके पुल को हर किसी की आलोचना झेलना पड़ा। पुल के उद्घाटन से पहले ही इसमें ग्रहण लग गया और अब इसमें सुधार शुरू किया गया है। तय सीमा से ज्यादा समय में भी सही नहीं बन पाया। पुल को 18 माह में तैयार किया जाना था, जिसे 36 माह में तैयार किया गया। अब तीन फीट चौड़ा कर इसे गोल आकार देने की जद्दोजहद शुरू हुई है। इसमें कितना समय लगेगा यह कह पाना अभी मुश्किल है।