आदित्य गए सम्पत आए
नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार की दोपहर एसपी आफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने नवागत एसपी को शुभकामनाएं दी।
 
                                    नए पुलिस कप्तान ने संभाली जबलपुर की कमान
नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार की दोपहर एसपी आफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने नवागत एसपी को शुभकामनाएं दी। और उन्हें कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी ने एएसपी सिटी सहित कार्यालय स्टाफ के साथ औपचारिक चर्चा की। पदभार ग्रहण करने के बाद चर्चा के दौरान नवागत एसपी संपत उपाध्याय ने अपराधों की रोकथाम पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ सभी प्रकार की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़े-:
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            