जबलपुर रेलवे स्टेशन में महिलाओं में झोंटा-पकड़
जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर दो अवैध महिला वेंडर की लंबे समय तक झोंटा-पकड़ चलती रही।
 
                                जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर दो अवैध महिला वेंडर की लंबे समय तक झोंटा-पकड़ चलती रही। उससे स्टेशन पर यात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से दो अवैध महिला वेंडर की लड़ाई चल रही है। दोनों महिला एक-दूसरे को अश्लील गालियां भी दे रही हैं। इस संबंध में जानकारों ने बताया कि जबलपुर स्टेशन में अवैध रूप से चना मूंगफली खीरा गुटखा बेचने वाली महिला वेंडर आए दिन किसी न किसी यात्री से झगड़ा करती है। सुबह से शाम तक इनकी फौज आसानी से देखी जा सकती है। आरपीएफ द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद भी इन महिलाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ता जिसके कारण उनकी फौज में इजाफा होता जा रहा है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। ककड़ी बेचने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट, झोंटा-पकड़ और गाली-गलौज तक नौबत पहुंच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों अवैध वेंडरों को एक-दूसरे से अलग किया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            