यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 1, 016 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।
 
                                    यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 1, 016 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            