पेरिस ओलंपिक 2024 : पीवी सिंधु ने जीत के साथ किया ओलंपिक का आगाज
पीवी सिंधू ने जीत के साथ पेरिस ओलंपिक का आगाज किया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में मालदीव की फातिमाथ नाबाह को मात्र 29 मिनट में हरा दिया। पहला सेट सिंधू ने 13 मिनट में 21-9 से अपने नाम किया था। दूसरा गेम सिंधू ने 14 मिनट में 21-6 से अपने नाम किया।
 
                                    सिंधू ने पहला मैच जीता
पीवी सिंधू ने जीत के साथ पेरिस ओलंपिक का आगाज किया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में मालदीव की फातिमाथ नाबाह को मात्र 29 मिनट में हरा दिया। पहला सेट सिंधू ने 13 मिनट में 21-9 से अपने नाम किया था। दूसरा गेम सिंधू ने 14 मिनट में 21-6 से अपने नाम किया। 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधू इस ओलंपिक में अपने लगातार तीसरे पदक के लिए उतरी हैं। 2016 रियो ओलंपिक में उन्होंने रजत और 2021 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
ओलंपिक में भारत के दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में भारत की एलावेनिल वलारिवान और रमिता चुनौती पेश कर रही हैं। वहीं, बैडमिंटन में भारत की पीवी सिंधू ग्रुप स्टेज के मुकाबले में मालदीव की फातिमाथ नबाह के सामने हैं। पहला गेम शुरू हो चुका है। सिंधू ओलंपिक में लगातार तीसरा पदक जीतने उतरी हैं।
पेरिस ओलंपिक में भारत के आज के कार्यक्रम
निशानेबाजी
- महिला10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन (दोपहर 12:45 बजे)
- पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता (दोपहर 2:45 बजे)
- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर (दोपहर 3:30 बजे)
बैडमिंटन
- महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (दोपहर 12:50 बजे से)
- पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (रात आठ बजे से)
रोइंग
- पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार (दोपहर 1:18 बजे)
टेबल टेनिस
- महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (दोपहर 12:15 बजे से)
- महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से  (दोपहर 12:15 बजे से)
- पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (दोपहर 3:00 बजे से)
तैराकी
- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:16 बजे से)
- महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु (दोपहर 3:30 बजे से)
मुक्केबाजी
- निकहत जरीन महिला 50 किग्रा (दोपहर 3:50 बजे से)
तीरंदाजी
- महिला टीम क्वार्टर फाइनल : अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी (शाम 5:45 बजे से)  
- महिला टीम सेमीफाइनल: (क्वालिफाई करने पर)  शाम 7:17 बजे से  
- महिला टीम पदक चरण के मैच: (क्वालिफाई करने पर) रात 8:18 बजे से                        
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            