जबलपुर:महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर खुद को आग लगाने की कोशिश की
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। महिला का नाम मंजू तिवारी बताया जा रहा है। पेट्रोल डालने के बाद आसपास खड़े हुए लोगों ने उसके हाथ से पेट्रोल का डिब्बा छीना, इस दौरान ऑफिस में बैठे हुए कई पुलिस अधिकारी भी बाहर निकल आए।
 
                                    ससुराल वाले कर रहे थे दहेज के लिए प्रताड़ित, पति ने कि दूसरी शादी
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। महिला का नाम मंजू तिवारी बताया जा रहा है। पेट्रोल डालने के बाद आसपास खड़े हुए लोगों ने उसके हाथ से पेट्रोल का डिब्बा छीना, इस दौरान ऑफिस में बैठे हुए कई पुलिस अधिकारी भी बाहर निकल आए। उन्हें समझाकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के पास ले जाया गया। महिला का आरोप है कि 'उनके परिजन उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. उनकी शादी को लगभग 15 साल हो गए हैं. उनके दो बच्चे हैं, लेकिन उसके बावजूद उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया है. ससुराल में आने नहीं दिया जाता. पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे घर से भगा दिया है। वह डेढ़ साल से लगातार पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। इसलिए मैं परेशान हो गई थी और उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा है. महिला का कहना है कि लगातार दहेज की मांग की वजह से उन्होंने लगभग 15 लाख रुपए बतौर दहेज अपने ससुराल वालों को दिया है।'
 
एएसपी ने महिला को दिया कार्रवाई का आश्वासन
 
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने महिला को समझाया कि वे चिंता ना करें और उन्हें न्याय मिलेगा. उन्होंने संजीवनी नगर थाने में बात की और पुलिस की एक वैन से पीड़ित महिला को संजीवनी नगर भेजा गया. जहां उन्होंने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडना की शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक सप्ताह पहले भी एक महिला पहुंची थी। उसने आरोप लगाया था कि उनके डॉक्टर पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। ससुराल वाले उनसे लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं, वह लगभग 15 लाख रुपए दहेज दे भी चुके हैं. इसके बावजूद ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं और रखने को तैयार नहीं है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            