जबलपुर:आयशा नगर के मछली गोदाम पर नगर निगम का छापा, 50 हजार का ठोंका जुर्माना, मछलियां जब्त
रिहायशी इलाकों में मटन, चिकिन, मछली के अवैध कारोबार के संचालन पर नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सख्त रूख अपना रहा है और स्पॉट चालान कर रहा है।
 
                                    द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर।
रिहायशी इलाकों में मटन, चिकिन, मछली के अवैध कारोबार के संचालन पर नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सख्त रूख अपना रहा है और स्पॉट चालान कर रहा है। इसी कड़ी में खजरी खिरिया बायपास स्थित आयशा नगर में रविवार सुबह 8.30 बजे नगर निगम के अमले ने अवैध रूप से संचालित हो रहे मछली गोदाम पर 50 हजार की चालानी कार्रवाई की है। यह गोदाम आसिफ अंसारी का बताया जा रहा है। इस संबंध में सीएसआई धर्मेन्द्र राज ने बताया कि बिना लायसेंस के आयशा नगर में मछली गोदाम संचालित कर रहे आसिफ अंसारी के गोदाम पर आंध्रप्रदेश से ट्रक लोड होकर मछली बेचने के लिये आयी थी। जिस पर सुबह 8.30 बजे टीम आयशा नगर पहुंची और गोदाम के लायसेंस की जांच की। लेकिन आसिफ ने लायसेंस नहीं होना बताया। जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया है और तीन दिन के अंदर गोदाम बंद करने के आदेश जारी किये गये हैं। सीएसआई ने बताया कि खुले में मांस बिक्री होती तो मछलियों को भी जप्त किया जाता।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            