पांच माह से सदन बैठक नहीं हुई, इसलिए विपक्ष ने चलाया समानान्तर सदन
जबलपुर नगर निगम में सत्ता के नशे में चूर नगर सत्ता द्वारा बीते 5 माह में सदन की एक भी बैठक नहीं आयोजित की गई।
 
                                    जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल का विरोध-प्रदर्शन, गूंजे जनता के मुद्दे
द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। 
जबलपुर नगर निगम में सत्ता के नशे में चूर नगर सत्ता द्वारा बीते 5 माह में सदन की एक भी बैठक नहीं आयोजित की गई। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने निगम परिसर में समानान्तर सदन चलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
समानान्तर सदन की बैठक की जानकारी देते हुये नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बताया कि शहर की जनता से जुड़े मुद्दों पर नगर सत्ता का ध्यानाकर्षित करने के लिए बैठक आयोजित की गई क्योंकि नगर सत्ता ने धारा 30 की बैठक और विगत 5 माह से सदन की एक भी बैठक नहीं आयोजित की। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि इन 5 माहों में महापौर द्वारा शहर की समस्याओं को लेकर लगातार अनदेखी की जा रही है। जिससे जलसंकट, जल प्लावन, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था ठप है। जिसके चलते शहर में डेंगू, चिकिनगुनिया एवं मलेरिया बीमारियों ने तेजी से पैर पसार लिए हैं।
 
शहर के विकास कार्य ठप-
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि शहर के विकास कार्य ठप पड़े हैं। 1500 करोड़ का झूठा बजट पेश किया गया। वहीं 90 लाख के पार्षद मद का झुनझुना भी पकड़ाया गया। इसके अलावा पर्यावरण के नाम पर 1 लाख पौधे की खरीदी एवं लगाने के नाम पर बंदरबांट की गई। इन्ही तमाम बुनियादी मुद्दों को लेकर समानान्तर सदर चलाकर विरोध किया गया। इस समानान्तर सदन की बैठक में निगम अध्यक्ष की भूमिका में अनुपम जैन, महापौर की भूमिका अयोध्या तिवारी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, एमआईसी सदस्यों की भूमिका गार्गी रामकुमार यादव, शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, राकेश पाण्डे, सत्येन्द्र चैबे (गुड्डा), गुलाम हुसैन एवं आयुक्त की भूमिका मुकीमा याकूब अंसारी ने निभाई। इस सदन की बैठक में पार्षद संतोष दुबे पंडा, वकील अंसारी, अदिति अतुल बाजपेई, अरूणा संजय साहू, सवीता विनोद लोधी, रितु राजेश यादव, शफीक हीरा, लक्ष्मी लक्ष्मण गोंटिया, अख्तर अंसारी, प्रमोद पटेल, कलीम खान, हर्षित यादव एवं तुलसा लखन प्रजापति उपस्थित रहे ।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            