महायुति गठबंधन बहुमत से काफी आगे, देवेंद्र बन सकते हैं सीएम
महाराष्ट्र में अब तक की मतगणना से नतीजों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। महायुति बहुमत से काफी ज्यादा आगे निकल चुकी है और अब राज्य में अगली सरकार भी महायुति की ही बनने वाली है।
 
                                    बड़ी जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस की मां का बयान
महाराष्ट्र में अब तक की मतगणना के अनुसार परिणामों की तस्वीर लगभग स्पष्ट हो चुकी है। महायुति बहुमत से बहुत आगे निकल चुकी है, और राज्य में अगली सरकार भी महायुति की ही बनने जा रही है।
महाराष्ट्र में अब तक की मतगणना से नतीजों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। महायुति बहुमत से काफी ज्यादा आगे निकल चुकी है और अब राज्य में अगली सरकार भी महायुति की ही बनने वाली है। वहीं अब महायुति की इस जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। एक तरफ राहुल नार्वेकर ने महायुति की इस जीत की बधाई दी है तो वहीं देवेंद्र फडणवीस की मां ने भी इस जीत पर खुशी जाहिर की है। खबर ये भी है कि देवेंद्र फडणवीस को राज्य का नया सीएम बनाया जा सकता है। बीजेपी अध्यक्ष उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे हैं।
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का बयान भी सामने आया है। देवेंद्र फडणवीस की मां ने कहा कि यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे। बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे।
ये कमाल हमारी महाराष्ट्र की जनता ने किया:राहुल नार्वेकर
वहीं राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा कि ये कमाल हमारी महाराष्ट्र की जनता ने किया है, इसलिए मैं इन सभी का धन्यवाद करता हूं कि इन्होंने एक बार फिर महायुति पर भरोसा जताते हुए सरकार लेकर आई है। वहीं अगले सीएम के नाम पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महायुति का होगा। नाम आपको जल्द ही पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे आंकलन के अनुसार देवेंद्र फडनवीस सक्षम नेता हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            