जानिए...2025 में किस-किस दिन रहेगी छुट्टियां
साल 2025 की शुरुआत बस होने ही वाली है। ऐसे में बच्चों से लेकर बढे-बूढ़ो तक को नए साल का बेसब्री से इंतजार है।
 
                                    साल 2025 की शुरुआत बस होने ही वाली है। ऐसे में बच्चों से लेकर बढे-बूढ़ो तक को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे इसलिए भी क्योंकि इस समय वे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए उत्साहित रहते हैं। स्कूलों में भी विंटर वेकेशन की छुट्टिया लग चुकी है। राज्य सरकारें दिसंबर में अपने-अपने राज्यों के सार्वजनिक छुट्टियों का ऐलान कर देती हैं। अधिकांश राज्यों में इन दिनों विंटर वेकेशन चल रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जो जम्मू कश्मीर को छोड़कर मध्य जनवरी तक जारी रहेंगी। जम्मू कश्मीर में ये छुट्टियां मध्य फरवरी तक चलती हैं।
छुट्टियों की सूची-
- गणतंत्र दिवस-  26 जनवरी 2025
- महाशिवरात्रि-  26 फरवरी 2025
- होली-             14 मार्च 2025
- ईद-उल-फितर-  31 मार्च 2025
- महावीर जयंती-  10 अप्रैल 2025
- गुड फ्राइडे-        18 अप्रैल 2025
- बुद्ध पूर्णिमा-       12 मई 2025
- ईद-उल-जुहा (बकरीद)-   7 जून 2025
- मुहर्रम-     6 जुलाई 2025
- स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त 2025
- जन्माष्टमी-      16 अगस्त 2025
- ईदमिलादुन्नबी-   5 सितंबर 2025
- महात्मा गांधी जयंती-  2 अक्टूबर 2025
- दशहरा-  2 अक्टूबर 2025
- दिवाली-  20 अक्टूबर 2025
- गुरु नानक देव जयंती- 5 नवंबर 2025
- क्रिसमस डे-   25 दिसंबर 2025
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            