जबलपुर में महिला सफाई कर्मी से अभद्रता और मारपीट
जबलपुर के वीरेन्द्रपुरी वार्ड के भाजपा पार्षद के कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मी महिला से अभद्रता और मारपीट करने की घटना सामने आई है।
 
                                    द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर।
जबलपुर के वीरेन्द्रपुरी वार्ड के भाजपा पार्षद के कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मी महिला से अभद्रता और मारपीट करने की घटना सामने आई है। जिसको लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं ने साथ गढ़ा थाना परिसर में धरना देकर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। 
मामले की जानकारी देेते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि वीरेन्द्रपुरी वार्ड के भाजपा पार्षद राहुल साहू और उसका साथी विवेक पटेल नाम लगातार सफाई कर्मियों को प्रताड़ित करते हैं। विगत दिवस भी कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया। एक बुजुर्ग महिला सफाई कर्मी के साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई। उसे जातिसूचक गालियां दीं गई। जिसके विरोध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने उग्र आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी देते हुए भाजपा पार्षद और उसके साथी पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            