HBO टीवी पर ला रहा हैरी पॉटर- सामने आए टीवी जगत के हैरी-हरमायनी और रॉन 

हैरी पॉटर यह एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही उसके फैंस में एक अलग ही उत्साह आ जाता है। जादुई दुनिया की यह कहानी बड़े परदे पर खूब धमाल मचाई थी।

May 28, 2025 - 14:57
 45
HBO टीवी पर ला रहा हैरी पॉटर- सामने आए टीवी जगत के हैरी-हरमायनी और रॉन 
HBO is bringing Harry Potter back to TV - TV world's Harry-Hermione and Ron revealed

तीस हजार ऑडिशन के बाद चुने गए तीनों बाल कलाकार 

हैरी पॉटर यह एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही उसके फैंस में एक अलग ही उत्साह आ जाता है। जादुई दुनिया की यह कहानी बड़े परदे पर खूब धमाल मचाई थी। अब यह सीरीज छोटी परदे पर भी आने वाली है। अब टीवी की दुनिया को उसके नए हैरी, हरमाइनी और रॉन मिलेंगे। HBO ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। HBO ने इन तीन कलाकारी के चेहरे दिखा दिए है, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

डोमिनिक निभाएंगे हैरी पॉटर की भूमिका-

टीवी सीरीज में डोमिनिक मैक्लॉघलिन अब हैरी पॉटर के रोले में नजHarry Potterर आएँगे, जबकि हरमाइनी ग्रेंजर के किरदार में एराबेला स्टैंटन और रॉन वीसली के रोले में एलेस्टियर स्टॉउट दिखाई देंगे। ये तीनों युवा कलाकार अब अपना  जादू बिखेरने के लिए एकदम तैयार हैं। इन तीनों ही किरदारों में अब तक फैंस को डैनियल रैडक्लिफ, एमा वॉटसन और रुपर्ट ग्रिंट को ही देखने की आदत बनी हुई है। 

एचबीओ ने इंस्टाग्राम पर किया अनाउंसमेंट-

एचबीओ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन नए कलाकारों का स्वागत करते हुए लिखा, ‘प्रिय मिस्टर पॉटर, मिस ग्रेंजर और मिस्टर वीसली, आपको हॉगवर्ट्स स्कूल में दाखिला मिल गया है।’ इस ऐलान के साथ यह भी तय हो गया है कि ये सीरीज जे के रोलिंग की किताबों पर आधारित एक नई कहानी होगी, जो हर पीढ़ी के दर्शकों के लिए रोमांचक होगी।

30,000 ऑडिशन में से चुने गए तीनों एक्टर्स-

मिली जानकारी के अनुसार, इन तीनो प्रमुख भूमिकाओं के लिए 30,000 से ज्यादा ऑडिशन किया गए थे, जिनमें से इन तीन चाइल्ड एक्टर्स को चुना गया है। इस कास्टिंग प्रोसेस की अगुवाई लुसी बेवन और एमिली ब्रॉकमैन ने की और शो की कमान शोरनर फ्रांसेस्का गार्डिनर और निर्देशक मार्क मायलॉड के हाथों में है।

जहां मैक्लॉघलिन पहले स्काई टीवी की सीरीज़ 'ग्रो' में नजर आ चुके हैं, वहीं स्टैंटन ने वेस्ट एंड थिएटर में 'मटिल्डा: द म्यूजिकल' में लीड रोल निभाया था। एलास्टेयर स्टाउट के लिए यह उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो उनके करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

जे के रोलिंग ने दी प्रतिक्रिया-

दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों बाल कलाकारों के आ जाने से जे के रोलिंग काफी खुश हैं। इन तीनों को कास्ट किए जाने के एक पोस्ट पर जे के रोलिंग कमेंट करते हुए लिखा- तीनों ही बहुत शानदार हैं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।’ 

नई सीरीज में कौन-कौन आएगा नजर-

  • जॉन लिथगो डंबलडोर की भूमिका निभाएंगे
  • जेनेट मैकटियर प्रोफेसर मैकगोनागल बनेंगी
  • पापा एसीडू स्नैप के किरदार में दिखेंगे 
  • निक फ्रॉस्ट हाग्रिड के रूप में नजर आएंगे
  • इसके अलावा ल्यूक थालोन और पॉल व्हाइटहाउस जैसे कलाकार भी इस जादुई सफर का हिस्सा बनेंगे।

जे.के. रोलिंग इस प्रोजेक्ट में कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ी हैं और उन्होंने साफ किया है कि यह सीरीज उनकी किताबों के साथ न्याय करेगी। माना जा रहा है कि यह शो नई पीढ़ी के लिए ‘हैरी पॉटर’ की दुनिया को एक बार फिर जीवंत करेगा।