गरबा, बारिश और फाल्गुनी पाठक
नवरात्र पर गायिका फाल्गुनी पाठक के नाम का जिक्र आ ही जाता है। गरबा और डांडिया क्वीन के नाम से मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक ने मुम्बई में भारी बारिश के बावजूद लोगों के लिए परफॉर्म किया।
 
                                नवरात्र पर गायिका फाल्गुनी पाठक के नाम का जिक्र आ ही जाता है। गरबा और डांडिया क्वीन के नाम से मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक ने मुम्बई में भारी बारिश के बावजूद लोगों के लिए परफॉर्म किया। जिसे देख फैंस भी मस्ती में डूबे रहे और अपनी मनपसंद गायिका को लीजेंड कहकर शोर मचाया।
#Navrati2024 #MumbaiRain #FalguniPathak
વરસાદને જેટલો વરસવો હોય એટલો વરસે પણ ગરબા ન થોભવા જોઈએ... pic.twitter.com/XKGnP5hT3a — Deep Raval (@_iam_deepraval_) October 10, 2024
इन दिनों सोशल मीडिया पर फाल्गुनी पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि वे स्टेज पर छाता पकड़े हुए परफॉर्म कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में फाल्गुनी बारिश के बीच छाता थामे हुए गाती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस भी सिंगर का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए और उनके गानों पर थिरकते भी दिखाई दिए। जैसे ही कैमरा स्टेज पर फाल्गुनी के पीछे की स्क्रीन पर जाता है, उनके गुरु श्री अनिरुद्ध की छवि दिखाई देती है। वीडियो में लिखा है, फाल्गुनी गरबा + बारिश। वीडियो को सबसे पहले एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, बारिश हो या धूप, फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा उत्सव को कोई नहीं रोक सकता।
फैंस ने की जमकर तारीफ-
एक और वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया गया। बारिश भी उत्साह को कम नहीं कर सकी। फाल्गुनी पाठक ने मंच पर जलवा बिखेरा और मुंबई ने दिल खोलकर डांस किया है। सिंगर की इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर ने लिखा, वाह सच में बहुत मजा आया। फाल्गुनी ने क्या परफॉर्मेंस दी है। दूसरे यूजर ने लिखा, वह इस उम्र में भी एक असली कलाकार हैं। उन्हें अपने प्रशंसकों की परवाह है।
Forget about Coldplay ... Falguni Pathak ???????????????? pic.twitter.com/4hSF4FjpzJ — Chetan Solanki (@Chatee160682) October 11, 2024
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            