9 साल डेट करने के बाद फुटबॉलर रोनाल्डो ने जॉर्जिना के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दुनिया के दिग्गज प्लेयर में से एक फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

दुनिया के दिग्गज प्लेयर में से एक फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी एक खबर सामने आई है। रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज (Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez) के साथ सगाई कर ली है ।
इस बात की जानकारी खुद जॉर्जिना ने दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। पोस्ट में जॉर्जिना (Georgina Rodriguez) ने अपने और रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के हाथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।
View this post on Instagram.
कैसे हुई रोनाल्डो और जॉर्जिना की मुलाकात
साल 2016 से रोनाल्डो और जॉर्जिना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आब लगभग नौ साल बाद दोनों ने सगाई की है। दोनों की मुलाकात एक ब्रांड स्टोर में हुई थी।
रोनाल्डो और जॉर्जिना के बच्चे
दोनों ने अपने रिलेशनशिप को साल 2017 में दुनिया के सामने रखा था। रोनाल्डो और जॉर्जिना के 4 बच्चे हैं। उनके दो बच्चे एवा मारिया और मातेआ का जन्म साल 2017 में हुआ था।
इसके बाद 2022 में जॉर्जिना ने बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। उसका जन्म 2010 में हुआ था जिसके नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है।
गुच्ची के स्टोर में हुई थी पहली मुलाकात
जॉर्जिना का जन्म 27 जनवरी 1994 को अर्जेंटीना में हुआ था। उन्होंने मैड्रिड जाने से पहले स्पेन के जाका से अपनी पढ़ाई पूरी की। जॉर्जिना एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
रोनाल्डो और जॉर्जिया 2016 में पहली बार एक गुच्ची के स्टोर मिले थे। जॉर्जिया उस स्टोर पर काम करती थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों ने एक साथ समय बिताने का फैसला किया।
नेटफ्लिक्स सीरीज में दिखी जॉर्जीना के जीवन की झलक
दोनों ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाकर रखा था। हालांकि, जॉर्जिना एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर के रूप में कई फैशन शो में नजर आई थी। उन्होंने फैंस को नेटफ्लिक्स रियलिटी सीरीज 'आई एम जॉर्जीना' के जरिए अपने जीवन की एक झलक दिखाई।
रोनाल्डो का करिअर
साल 2024 में रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल दागा था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा भी वह उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। साउदी प्रो लीग में अल नसर के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक 30 मैचों में 25 गोल किए हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेटवर्थ
इंग्लिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेटवर्थ 1.45 बिलियन डॉलर है। रोनाल्डो की बेस सैलरी 200 मिलियन डॉलर के करीब है। वह एक साल में करीब 150 मिलियन डॉलर विज्ञापनों से कमाते हैं।
2022 में उन्होंने सऊदी टीम के साथ 600 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया था, जो इस साल 2027 तक बढ़ा दिया गया है। क्लब ने रोनाल्डो के साथ 2 साल के लिए करीब 620 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया है।