Maharashtra CM : देवेंद्र फडणवीस बनेगे मुख्यमंत्री,शिंदे पवार बनेगे डिप्टी सीएम
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे।
 
                                    महायुति गठबंधन में मची सियासी हलचल के बाद लगभग साफ हो गया है कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को मुख्यमंत्री (CM) बनाया जाएगा। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम का एलान कर दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा (BJP) विधायक दल का नेता चुना गया है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमें फडणवीस के नेतृत्व में जीत मिली है। वे राज्य के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुगंटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे ने उनके नाम का अनुमोदन किया।
फडणवीस के नाम पर भाजपा कोर कमेटी में लगी मुहर
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम को अंतिम रूप दिया गया।
आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सरकार में एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद की शपथ लेंगे। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में तीनों नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा टास्क फोर्स, सशस्त्र पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            