भाजपा संगठन चुनाव की डेड लाइन तय, 15 दिसंबर तक घोषित होंगे 1078 मण्डलों के अध्यक्ष
मप्र में भाजपा संगठन चुनाव की डेड लाइन तय हो गया है। 15 दिसंबर तक 1078 मण्डलों के अध्यक्ष घोषित होंगे।
 
                                    मप्र में भाजपा संगठन चुनाव की डेड लाइन तय हो गया है। 15 दिसंबर तक 1078 मण्डलों के अध्यक्ष घोषित होंगे। 15 जनवरी 2025 तक जिलाध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा। जनवरी अंत तक सभी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव हो जाएगा।
राजधानी में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर फिर मप्र संगठन की तारीफ की गई है। सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा संगठन ने क्वांटिटी और क्वालिटी वाला काम किया है। जो टारगेट तय किया वह पूरा किया है। हर बूथ पर औसत 200 और हर विधानसभा में औसत 50000 सदस्य बनाए गए है। मध्य प्रदेश में आदर्श तरीके से सदस्यता अभियान चलाया गया है। मप्र ने आदर्श संगठन की स्थिति का निर्वहन किया है। कार्यकर्ताओं की सुनवाई को लेकर व्यवस्था बनाएगी। कार्यकर्ताओं का फीडबैक भी लिया गया है। कुछ मामलों में उनकी सुनवाई नहीं हुई है। इस संबंध में व्यवस्था बनाई जाएगी, कार्यकर्ता भी लोगों की समस्याएं सुनें और उन्हें दूर करने में मदद करें।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            