बारिश के बाद तेज धूप और गर्म हवाएं, लू का बढ़ा खतरा
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के बाद एक बार फिर से तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के बाद एक बार फिर से तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में गर्म मौसम गर्म रहने वाला है।
उत्तर भारत में लू की चेतावनी
इस सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चल सकती है। आईएमडी के अनुसार 11 जून तक देश के उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मौसम मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके बाद 12 जून से मानसून की रफ्तार फिर से तेज होगी और धीरे-धीरे मध्य व पूर्वी भारत में बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में 29 जून तक पहुंचेगा मानसून-
दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने में अभी थोड़ा समय है। मौसम विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में मानसून के 29 जून तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि भारत में इस बार मानसून समय से पहले आया है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली में भी यह सामान्य तारीख से कुछ दिन पहले दस्तक दे सकता है।
आने वाले दिनों में होगी भीषण गर्मी-
फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से दिल्ली में बारिश की संभावना कम हो गई है और अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियसतक पहुंच गया। रविवार को यह पारा 41 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार को पारा 42 और मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को कुछ और दिन गर्मी झेलनी पड़ सकती है।