नकली पुलिसवाला बनकर महिला से लूटे चार लाख के जेवर
शहर में महिलाओं को अपना शिकार बनाकर सोने, चांदी के जेवर लूटने वाला गिरोह फिर एक बार सक्रिय हो गया है। ये गिरोह अक्सर बुजुर्गों और महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है।
 
                                    द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। शहर में महिलाओं को अपना शिकार बनाकर सोने, चांदी के जेवर लूटने वाला गिरोह फिर एक बार सक्रिय हो गया है। ये गिरोह अक्सर बुजुर्गों और महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। बीते दो सप्ताह में शहर में करीब आधा दर्जन घटनाएं सामने आयी हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। जहां सागर देवरी की रहने वाली ज्योति जैन के साथ ठगों ने करीब चार लाख के जेवर लूट लिये और भाग निकले। जिसके बाद ज्योति जैन थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जबलपुर रिश्तेदारी में आई है। बाजार में खरीददारी के लिये निकले थी। तभी एक युवक आया और उनसे बोला कि आंटी आप इतना सोना पहनी हो शहर में लूट की घटनाएं हो रही हैं। तभी एक फर्जी पुलिसवाला भी वहां पहुंच गया। और उसने भी उन्हें डरा गया। जिससे घबरा कर ज्योति जैन ने अपना मंगलसूत्र व जेवर उतारकर एक कागज में रख दिये। जिसके ठगों ने हाथ की सफाई दिखाते हुये जेवर बदलकर ज्योति जैन को नकली जेवर पकड़ा दिये। और रफूचक्कर हो गये। जब महिला ने जेवर देखे तो उसके होश उड़ गये। उसके जेवर नकली थे। महिला ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            