हर साल 15 मई को मनाया जाता है विश्व परिवार दिवस
हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य परिवार की इंपोर्टेंस को उजागर करना और समाज में उसकी भूमिका को सराहना है।

जानिए क्या है इतिहास और महत्व
हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य परिवार की इंपोर्टेंस को उजागर करना और समाज में उसकी भूमिका को सराहना है। यह दिन परिवारों को एकजुट होने, प्यार और समझदारी के साथ रहने की प्रेरणा देता है।
इतिहास और शुरुआत-
विश्व परिवार दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की थी। पहली बार यह दिवस 15 मई 1994 को मनाया गया। 1989 में संयुक्त राष्ट्र ने परिवार के महत्व पर चर्चा करते हुए इस दिन को मनाने की योजना बनाई थी। साल 2025 में यह दिवस गुरुवार, 15 मई को मनाया जाएगा, और यह इसका 31वां संस्करण होगा।
इस दिन का उद्देश्य-
परिवार की भूमिका पर प्रकाश डालना:
परिवार समाज की नीव है, और इसके मजबूत होने से समाज भी सशक्त होता है।
जागरूकता फैलाना-
यह दिन परिवार की अहमियत के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देता है।
सामाजिक मुद्दों पर ध्यान दिलाना-
गरीबी, हिंसा और भेदभाव जैसे मुद्दों का असर परिवारों पर भी पड़ता है, जिन्हें समझने और हल करने की प्रेरणा यह दिन देता है।
क्यों मनाया जाता है विश्व परिवार दिवस-
विश्व परिवार दिवस परिवारों को साथ लाने, उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और परिवार आधारित नीतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिन लोगों को अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी एक अच्छा अवसर देता है।
कैसे मनाएं विश्व परिवार दिवस-
परिवार के साथ समय बिताएं-
घर पर मिल-बैठकर बातचीत करें या साथ मिलकर कोई गतिविधि करें।
फिल्म देखें-
एक अच्छी पारिवारिक फिल्म देखकर समय बिताएं।
पिकनिक या डिनर पर जाएं-
घर से बाहर जाकर परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएं।
क्या है 2025 की थीम-
हर साल इस दिवस की एक विशेष थीम होती है। हालांकि, वर्ष 2025 की आधिकारिक थीम अभी घोषित नहीं की गई है।