- दुनिया में लगभग 35 फीसदी चाय चीन में मौजूद
- इस चाय के दुनिया में महज 6 पेड़ मौजूद
दुनिया में ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे चाय पीना पसंद न हो। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि, एक कप चाय पीने से सारी आलास दूर हो जाती है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई चाय का शौकीन है। एक चाय का कप या तो महज 5 या 10 रुपए का मिलता है। लेकिन क्या हो अगर ये एक चाय का कप इतना महंगा हो जाए की लोग यह सोचने को मजबूर हो जाए की इसे पिये या नहीं।
चीन ने किया चाय का अविष्कार-
भारतीय लोग चाहे कितने भी चाय के प्रेमी क्यों न हों, लेकिन चाय का अविष्कार चीन ने किया है और यह लंबी यात्रा करके चीन से भारत पहुंची है। दुनिया में लगभग 35 फीसदी चाय चीन में पी जाती है।
जो चाय लोगों की सुविधा के लिए रहती है उसकी कीमत बहुत ही कम रहती है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया की सबसे महंगी चाय दा होंग पाओ है। कहा जाता है कि यह चाय चीन में बहुत लोकप्रिय है और इसके दाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दुनिया की इस सबसे महंगी चाय को चीन में खूब पिया जाता है, जिसकी कीमत सोने से भी ज्यादा महंगी है।
एक किलो की कीमत 1 करोड़ रुपये-
अगर आपको दा होंग पाओ चाय खरीदनी है तो इसको एक किलो तक खरीदने के लिए आपको करीब 1 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ऐसा कहा जाता है कि इस चाय की क्वालिटी हाई होने के चलते इसकी कीमत इतनी महंगी है।
वुडी फ्रेंगरेंस और स्मूथ टेक्सचर-
यह चाय चीन के फुजियान प्रांत के खनिज-समृद्ध और चट्टानी वूई पहाड़ों में उगाई जाती है। इसमें एक खास वुडी फ्रेग्रेन्स और स्मूथ टेक्सचर होता है। चाय का स्वाद मौसम के हिसाब से भी बदल सकता है। यह चाय इसलिए भी बेहद महंगी है क्योंकि इसे उगाने वाले पेड़ काफी कम होते हैं, जिन्हें "मदर ट्री" कहा जाता है।
दुनिया भर में सिर्फ 6 ऐसे पेड़ हैं-
आपको बता दें कि इस पेड़ की दुनिया में केवल छह ही पेड़ मौजूद हैं, जिसके कारण इन पेड़ों को चीन में राष्ट्रीय धरोहर के रूप में घोषित किया गया है। इस चाय को "लिक्विड गोल्ड" के रूप में माना जाता है। इसकी ऑर्किड जैसी खुशबू और मीठे स्वाद ने इसे अनोखा बना देता है।